World Environment Day 2021 : प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 5 जून 1972 में किया था। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘ विश्व पर्यावरण सम्मलेन, स्टॉकहॉम ‘ 1972 में वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति राजनितिक व सामाजिक जागृति लाने हेतु शुरू किया गया था।
इस दिवस को पहली बार अमेरिका के स्पोकेन शहर में 5 जून 1974 को मनाया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति संरक्षण व लोगों के प्रति जागरूकता तथा इससे संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस का वैश्विक मेजबानी करेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम क्या है?
पर्यावरण दिवस की हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल की थीम ‘Ecosystem Restoration’ है। जिसका हिंदी में मतलब है- पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली। इसे पारिस्थितिकी तंत्र बहाली भी कहा जाता है। साफ शब्दों में कहे तो इसका मतलब है, पृथ्वी को एक बार फिर से अच्छी अवस्था में लाना। साल 2020 में पर्यावरण दिवस की थीम थी- “जैव विविधता, 2019 में इसकी थीम थी- वायु प्रदूषण। 2018 में इसकी थीम थी- बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम को समझिए?
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम है, पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्बहाली। हम अक्सर पारिस्थितिक तंत्र और इसके पुनर्बहाली के बारे में बात करते हैं, लेकिन क्या हम वास्तव में जानते हैं कि इसका क्या अर्थ है और इसमें क्या शामिल है और स्थानीय स्तर पर इसके लिए क्या किया जा सकता है? पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर इन बिंदुओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
-पारिस्थितिक तंत्र की बहाली का अर्थ है “क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके पारिस्थितिक तंत्र को फिर से उसकी रिकवरी में सहायता करना”। इसमें उन पारिस्थितिक तंत्रों का संरक्षण भी शामिल है जो नाजुक हैं या अभी भी बरकरार हैं।
-पारिस्थितिकी तंत्र को कई तरह से बहाल किया जा सकता है। पेड़ लगाना पर्यावरण की देखभाल के सबसे आसान और सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। पारिस्थितिक तंत्र को अनुकूलित और पुनर्स्थापित करने के लिए शहरी और ग्रामीण परिदृश्य में अलग-अलग तरीके हैं। लोगों को पर्यावरण पर दबाव को भी खत्म करने की जरूरत है।