World Environment Day 2021 : भारत में बढ़कर आठ लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक हुआ वन और वृक्ष क्षेत्र

World Environment Day 2021 : भारत में बढ़कर आठ लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक हुआ वन और वृक्ष क्षेत्र

नई दिल्ली। World Environment Day 2021 : केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भारत उन कुछ देशों में शामिल है जहां पिछले दशक में वन क्षेत्र वास्‍तव में बढ़ा है। विश्‍व पर्यावरण दिवस पर जावड़ेकर ने कहा कि देश में वन और वृक्ष क्षेत्र 24 दशमलव पांच-छह प्रतिशत भाग तक पहुंच गया है। यह कुल भौगोलिक क्षेत्र के आठ लाख वर्ग किलोमीटर तक फैल गया है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले छह वर्षों में वन और वृक्ष क्षेत्र 15 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

👆🔈😇

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि भारत में समृद्ध वन्य जीव और जैव विविधता है। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ और एशियाई शेर तथा 60 प्रतिशत चीते भारत में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

सरकार के अन्‍य प्रयासों की जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दस हजार करोड़ रुपये के बजटीय सहयोग से फेम इंडिया योजना का दूसरा चरण लागू हो रहा है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी। हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और उनके उत्पादन में तेजी लाने के लिए फेम इंडिया योजना 2015 में शुरू की गई थी।

राष्ट्रीय