शहीद विद्याचरण की  पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद विद्याचरण की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज पूर्व केंद्रीय मन्त्री शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन के सामने स्थित नगर निगम उद्यान परिसर में उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से प्रमुख रूप से प्रतिमा स्थल पर पूर्व केंद्रीय मन्त्री शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर राजिम के विधायक अमितेष शुक्ल, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक विधान मिश्रा, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम विभार, सामाजिक कार्यकर्त्ता दौलत रोहड़ा, प्रमोद तिवारी, रामअवतार देवांगन सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ससम्मान नमन किया।

बता दें कि 25 मई साल 2013 को बस्तर के दरभा क्षेत्र में झीरम घाटी में नक्सलियों ने घात लगाकर कांग्रेस के काफिले पर हमला किया था। राज्य में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस का यह काफिला परिवर्तन यात्रा पर निकला हुआ था। इस हमले में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से अधिकांश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। कल प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल भी इस घटना में शहीद हुए थे। घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद विद्याचरण शुक्ल का घटना के 16 दिन बाद आज ही के दिन निधन हो गया था।

छत्तीसगढ़ रायपुर