Tribal Chhattisgarh: 19 से 21 अप्रैल तक जनजातीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए जाएंगे शोध पत्र

Tribal Chhattisgarh: 19 से 21 अप्रैल तक जनजातीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए जाएंगे शोध पत्र

रायपुर। Tribal Chhattisgarh: आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नावा रायपुर द्वारा 19 से 21 अप्रैल 2022 तक राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस साहित्य महोत्सव के दौरान जनजातीय साहित्य से जुड़े विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर अटल नगर की संचालक शम्मी आबिदी ने बताया कि इस तीन दिवसीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में जनजातीय नृत्य संगीत, जनजातीय फिल्म नाटक, जनजातीय कला एवं चित्रकला, जनजातीय हस्तशिल्प, पुस्तक मेला तथा ऐसे अन्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव में जनजातीय साहित्य पर सम्मेलन एक प्रमुख आकर्षण होगा। इस अवसर पर शोधकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोक कलाकारों से जनजातीय साहित्य के विभिन्न विषयों पर शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

इन विषयों पर प्रस्तुत कर सकते हैं शोध पत्र-

1.  जनजातीय साहित्य में सामाजिक सांस्कृतिक संघर्ष।
2.  जनजातीय साहित्य में लिंग संबंधी मुद्दे।
3.  जनजातीय साहित्य में अनेकता एवं चुनौतियां।
4.  जनजातीय समाजों में वाचिक परंपरा की प्रासंगिकता।
5.  जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनका संघर्ष भूमिका एवं योगदान।
6.  जनजातीय साहित्य भाषा विज्ञान एवं अनुवाद।
7.  जनजातीय साहित्य अंग्रेजी अनुवाद में। जनजातीय कला एवं जनजातीय साहित्य।
8.  जनजातीय साहित्य मुद्दे चुनौतियां एवं संभावनाएं।
9.  जनजातीय साहित्य में जनजातीय अस्मिता।
10. जनजातीय विकास मुद्दे एवं चुनौतियां।
11. जनजातीय साहित्य में जनजातीय जीवन का चित्रण।

उपरोक्त विषयों पर प्रस्तुत किए गए शोध पत्र हिंदी अंग्रेजी भाषा में होने चाहिए जिनकी शब्द सीमा 300 शब्द हो। सारांश में पृष्ठभूमि प्रविधि चर्चा एवं संदर्भ का आवश्यक रूप से उल्लेख होना चाहिए। अंग्रेजी भाषा में  टाइम्स रोमन एवं हिंदी हेतु कृति देव 10 फोंट साइज 12 में होना चाहिए। सारांश एवं पूर्ण शोध पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2022 तय की गई है शोध पत्र का प्रस्तुतीकरण 19 से 21 अप्रैल 2022 को  पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जीई रोड में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ रायपुर