Traveller Story : इंसान को उसी से रूबरू कराती अविरल अनंत यात्रा VIDEO▶️

Traveller Story : इंसान को उसी से रूबरू कराती अविरल अनंत यात्रा VIDEO▶️

पूरी खबर सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👆🔈

Traveller story: जीवन एक यात्रा है, अविरल अनंत यात्रा जो इंसान को उसी से रूबरू कराने का मौका देती है। जीवन की इस यात्रा पर चलते हुए कुछ लोग अक्सर एक राह पकड़ कर लंबी यात्राओं पर निकल पड़ते हैं। यह उनका शौक होता है, जुनून होता है और इसके पीछे मकसद होता है दुनिया को समझना जगहों को समझना, उन शहरों को समझना जो वहां रचे बसे हैं। 


कुछ ऐसे ही लोगों में से हैं विकास शर्मा, जिन्हें लंबी यात्राओं का जबरदस्त शौक है और वह भी दुपहिया पर सवार होकर, जी हां वह बाइक से लंबी यात्राएं करते हैं। उनकी बाइक पर ही पोर्टेबल टेंट और उनका जरूरी सामान होता है। विकास इन दिनों ऐसी ही एक यात्रा पर उत्तराखंड में हैं।  वे चार धामों की यात्रा कर रहे हैं और इस खूबसूरत यात्रा के वीडियो भी तैयार कर रहे हैं। 


अंबिकापुर से मिर्जापुर बरेली होते हुए विकास हरिद्वार तक पहुंचे हैं और यहां इन्होंने भूतनाथ मंदिर के दर्शन किए।  

ऋषिकेश में गंगा तट पर स्थित शत्रुघन घाट

गंगा नदी के तट पर हिमालय की तराई में बसा हरिद्वार शहर अपने आप में स्वर्ग से कम नहीं है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती बेहद निराली है। यह वास्तव में देवताओं का शहर नजर आता है। इसकी गलियों से गुजरते हुए विकास ने कैमरे पर कई खूबसूरत दृश्य कैद किए हैं। ऋषिकेश का शत्रुघन घाट भी उनकी इस यात्रा में नजर आया। विकास की ये खूबसूरत यात्रा लगातार जारी है और इसके अलग-अलग कई पड़ाव अभी बाकी हैं।

जीवन शैली