Traveller story : चार धाम हाईवे से उत्तरकाशी की यात्रा देखिए पहाड़ों का खूबसूरत नजारा▶️

Traveller story : चार धाम हाईवे से उत्तरकाशी की यात्रा देखिए पहाड़ों का खूबसूरत नजारा▶️

रायपुर। Traveller story : यह जीवन एक अनंत यात्रा है। निरंतर चलने वाली इस यात्रा में अलग-अलग पड़ाव आते हैं और से होकर यह यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहती है। इस जीवन यात्रा को समझाते हुए एक जीवंत यात्रा पर रवाना हुए हैं ट्रैवलर विकास।

उत्तरकाशी की यात्रा.

वह अपनी बाइक से उत्तरकाशी की यात्रा पर हैं। अभी-अभी बनकर तैयार हुए चार धाम हाईवे से होकर अपनी इस यात्रा को वे पूरा कर रहे हैं।

उत्तरकाशी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले विकास अपनी दुपहिया बाइक से लंबी यात्राएं करने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह भूटान तक यात्रा कर चुके हैं। इस बार वे चार धाम की यात्रा पर निकले हैं।

अपनी इस यात्रा में वह अपने कैमरे में पहाड़ी खूबसूरत दृश्य को कैद करते चल रहे हैं। हाईवे का काम अभी कुछ जगहों पर ही बाकी रह गया है और अब चार धाम की यात्रा बेहद सुगम हो गई है।

चार धाम हाईवे.

हाईवे से होकर गुजरते हुए बेहद खूबसूरत दृश्य दिखाई पड़ते हैं। पहाड़ियों की गोद में पल-पल बदलते मौसम के बीच देवभूमि की यात्रा का आत्मीय सुख ही कुछ और है।

जीवन शैली