टोक्यो। Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में रैंकिंग राउंड के साथ भारतीय तीरंदाज आज से अपने पदक अभियान की शुरुआत करेंगे। इस बार ओलंपिक इवेंट के लिए भले ही महिला टीम क्वॉलिफाई करने में असफल रही, लेकिन दीपिका कुमारी, अतनु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की चौकड़ी इस खेल में देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाने की उम्मीद के साथ टोक्यो पहुंची है। हालांकि अब तक के ओलंपिक इतिहास में भारत की झोली में तीरंदाजी इवेंट में कोई भी पदक नहीं आया है लेकिन इस बार खिलाड़ियों से उम्मीदें की जा रही है।
लगातार तीसरे ओलंपिक में हिस्सा ले रही दो बार की नंबर एक तीरंदाज दीपिका अपनी शानदार फॉर्म में है और हाल में पांच विश्व कप स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। पहले से कहीं अनुभवी दीपिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती कोरियाई तीरंदाजों से निपटना है, जो मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं।
23 जुलाई का भारतीय शेड्यूल
तीरंदाजी
महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड
समय: 530 AM से 7.30 AM
भारतीय प्रतिभागी : दीपिका कुमारी
पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड
समय: 9.30 AM से 11.30 AM
भारतीय प्रतिभागी : अतनु दास, प्रवीन यादव, तरुणदीप राय
यहां देखें ओलंपिक मुकाबलों का सीधा प्रसारण
टोक्यो 2020 ओलंपिक का सीधा प्रसारण भारत में अंग्रेजी कमेंट्री के साथ डीडी स्पोर्ट्स प्रतिदिन टोक्यो ओलंपिक का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूरदर्शन के अन्य चैनल और आकाशवाणी (एआईआर) इन वैश्विक खेलों के आयोजन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेंगे। ओलंपिक में विभिन्न खेल आयोजनों का डीडी स्पोर्ट्स पर रोजाना सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इसके अलावा Sony TEN 2, Sony TEN 2 HD, Sony Six and Sony SIX HD TV चैनल्स पर देख सकते हैं। Sony TEN 3, Sony TEN 3 HD, Sony TEN 4 और Sony TEN 4 HD पर क्षेत्रिय भाषाओं में टोक्यो 2020 का सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध होगी।
एफएम रेनबो पर भी 24 जुलाई से आवधिक सूचनाएं प्रसारित प्रसारित की जाएगी। एआईआर चुनिंदा हॉकी मैचों और चुनिंदा बैडमिंटन मैचों का ‘ऑफ ट्यूब कमेंट्री’ का प्रसारण करेगा।