नई दिल्ली। खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज तोक्यो ओलिम्पिक की आधिकारिक टीम इंडिया के लिए चीयर सॉंग जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर भारतीय खिलाडियों के लिए चीयर करें।
श्री ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस गीत को सुनें, शेयर करें और भारतीय खिलाडियों के लिए चीयर करें। खेल मंत्री ने इस गीत को संगीतबद्ध करने के लिए ए.आर. रहमान और अनन्या को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह गीत खिलाडियों का हौसला बढाएगा।