Sonu Sood ने क्रिकेटर सुरेश रैना की इस तरह की मदद, आंटी के लिए भेजी राहत की ऑक्सीजन🔈

Sonu Sood ने क्रिकेटर सुरेश रैना की इस तरह की मदद, आंटी के लिए भेजी राहत की ऑक्सीजन🔈

मुंबई। Sonu Sood : लॉकडाउन और कोरोनावायरस की महामारी के दौर में लोगों के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद ने अपनी मदद करने की सोच और दरियादिली के साथ फिर एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई है। यह महिला कोई और नहीं, क्रिकेटर सुरेश रैना की आंटी हैं।

खबर सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👆

ट्विटर पर सुरेश रैना ने एक मैसेज करते हुए बताया था कि उनकी आंटी जो फरीदाबाद में रहती हैं, जो COVID 19 से पीड़ित हैं और उन्हें तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत है। सोनू सूद को जैसे ही ट्विटर पर सुरेश का मैसेज दिखा, उन्होंने तुरंत उसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 10 मिनट में ऑक्सीजन आंटी तक पहुंच जाएगा भाई।

इसके बाद सुरेश रैना ने सोनू को थैंक्स के साथ रिप्लाई मैसेज किया।10 मिनट के दौरान वह ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरतमंद तक पहुंच चुका था। लॉकडाउन के दौरान लगातार लोगों की मदद करते आ रहे सोनू अपनी दरियादिली के चलते लोगों के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक युवक के मैसेज पर उनके पिता के लिए तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया था। इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने का बड़ा काम कर सोनू ने देश भर में लोगों के दिलों में एक दरिया दिल हीरो के रूप में जगह बना ली है। लोगों की मदद करते रहने का उनका मिशन लगातार जारी है।

मनोरंजन फिल्में राष्ट्रीय