Social Media: हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। लोगों के अंदर ऐसा ऐसा टैलेंट भरा पड़ा है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक महेंद्र उपाध्याय पीपल के पत्ते को मुंह से हवा देकर कई मशहूर फिल्मी गानों की धुन निकालते हैं। उनका यह टैलेंट वाकई लाजवाब है। महेंद्र को यह अनूठा टैलेंट गॉड गिफ्ट के रूप में मिला है।

देखिए VIDEO
आईएएस ऑफिसर प्रियंका शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट से महेंद्र उपाध्याय का यह वीडियो साझा किया है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर बहुत से अच्छे कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो में महेंद्र पीपल के पत्ते को मुंह से हवा देखकर गीत की धुन बजाते सुनाई पड़ रहे हैं। आईएएस प्रियंका ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने फॉलोअर्स से इस गाने से जुड़ा सवाल भी पूछा है… तो क्या आपको पता है, महेंद्र किस गाने की धुन बजा रहे है??