Social Media: भारतीय सेना का जवान कोई आम शक्स नहीं होता। उसकी जीवटता, उसकी बहादुरी और उसकी फुर्ती और शौर्य अद्भुत होता है। भारतीय सेना का एक- एक जवान दुश्मन सेना के 100 सैनिकों के बराबर है। विविधता भरी भौगोलिक परिस्थितियों वाले हमारे विशाल भारत की सरहदी सीमा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक के लिए यह जवान हर परिस्थिति में पूरी जी वक्ता के साथ डटे रहते हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय सेना के एक जवान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसके हैरतअंगेज रण कौशल को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

इस वीडियो में जवान एक लड़की के साथ जिस तरह के रण कौशल का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं उन्हें देखकर यह महसूस होता है कि रणभूमि में यह जांबाज शेर किस तरह दुश्मनों के दांत खट्टे करते होंगे। जवान की बहादुरी और उसकी कलाबाजी देखकर लोग दंग हैं और सैनिक के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
शौर्य चक्र से सम्मानित रिटायर मेजर पवन कुमार ने इस वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल से साझा किया है। वीडियो को अब तक 980000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
