Social Media Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विशाल सुपरमून को असहज रूप से पृथ्वी के करीब और तेजी के साथ घूमता दिखाया गया है। कांग्रेस सदस्य रूक्षमनी कुमारी ने यह क्लिप साझा की और दावा किया कि यह आर्कटिक में, रसिन और कनाडा के बीच देखा गया था। इस दावे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो को 21,000 से अधिक बार देखा गया।
IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी क्लिप को साझा किया और बाद में 14,000 से अधिक बार रीट्वीट करने के बाद इसे हटा लिया। इसी तरह, दर्जनों अन्य ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब उपयोगकर्ताओं ने क्लिप को साझा किया। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी पर 26 मई को दो खगोलीय घटनाएं देखी गई, इनमें एक पूर्ण चंद्र ग्रहण और एक सुपरमून है।

एक सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। उसी समय चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में दिखाई पड़ता है। इस वीडियो में चंद्रमा का आकार अप्रत्याशित रूप से विशाल नजर आ रहे हैं और यह बहुत उच्च गति से परिक्रमा कर रहा है।

CGCT न्यूज़/ pOd news की टीम ने इस वीडियो की सत्यता की जांच के लिए परीक्षण किया तो पाया कि ट्विटर पर @hoaxeye अकाउंट चेक ट्वीट किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि यह वीडियो एक टिक टॉक उपयोगकर्ता @Aleksey___nz ने बनाया है और यह पूरी तरह एनिमेटेड है। यह वीडियो 17 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। वीडियो बनाने वाले अलेक्सी एक सीजीआई और वीएफएक्स कलाकार हैं और उन्होंने अपने प्रोफाइल पर इसी तरह के कई वीडियो उन्होंने बनाकर पोस्ट किए हैं, जिनमें कई अकल्पनीय खगोलीय घटनाओं को ऐसा दिखाया गया है जो एक बार में सही प्रतीत होती हैं।

बता दें कि चंद्रमा हर 27.322 दिनों में एक बार पृथ्वी की परिक्रमा करता है। चंद्रमा को अपनी धुरी पर एक बार घूमने में भी लगभग 27 दिन लगते हैं। नतीजतन, चंद्रमा घूमता हुआ प्रतीत नहीं होता है, लेकिन पृथ्वी के पर्यवेक्षकों को ऐसा प्रतीत होता है कि वह लगभग पूरी तरह से स्थिर है। वैज्ञानिक इसे सिंक्रोनस रोटेशन कहते हैं। जबकि इस वीडियो में चंद्रमा को बेहद तेजी के साथ घूमता दिखाया जा रहा है। सबसे पहला तथा यही है जो इस वीडियो को फेक (fake) साबित करता है।