Rath Yatra 2022 Jagannath Puri: जगन्नाथपुरी में चल रही है महाप्रभु की रथ यात्रा की तैयारी, देखें VIDEO

Rath Yatra 2022 Jagannath Puri: जगन्नाथपुरी में चल रही है महाप्रभु की रथ यात्रा की तैयारी, देखें VIDEO

Rath Yatra 2022 Jagannath Puri: भगवान कृष्ण की लीला अपरंपार है। अलग-अलग रूप और नामों के साथ अपनी अलग-अलग लीलाएं दिखाते रहे हैं। भगवान जगन्नाथ, जो भगवान कृष्ण का गीत स्वरूप हैं, उड़ीसा के पुरी तट पर विराजित हैं। यहां सदियों पुराना विशाल मंदिर है, और पौराणिक परंपरा के अनुसार यहां भगवान की ऐतिहासिक रथ यात्रा सदियों से निकलती रही है।

इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं। करीब 1 माह तक एक लोक पर्व की तरह चलने वाले इस रथ यात्रा त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। भगवान जगन्नाथ का रथ आकार ले रहा है। अनोखे दृश्य और अनुभव को रायपुर के यूट्यूब ब्लॉगर प्रशांत गुप्ता ने अपने कैमरे में कैद किया है।

प्रस्तुत है PP Vlogs का यह नया वीडियो-

भगवान जगन्नाथ जी के बारे में-

द्वापर के बाद भगवान कृष्ण पुरी में निवास करने लगे। वे जगदीश अर्थात जग के नाथ यानी जगन्नाथ थे।

– पुरी स्थित जगन्नाथ धाम हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। यहां भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं।

– भगवान बलभद्र को बलराम, दाऊ और बलदाऊ भी कहते हैं। बलवानों में श्रेष्ठ हैं। कहते हैं कि जब कंस ने देवकी-वसुदेव के छ: पुत्रों को मार डाला, तब देवकी के गर्भ में शेषावतार भगवान बलराम का जन्म हुआ था। इनकी बहन सुभद्रा भी साथ में विराजित हैं।

भगवान के इस रूप, और उससे जुड़ी कथाओं के बारे में हम अपने next video में बताएंगे… कुछ भ्रम भी हैं जो सोशल मीडिया में फैले हुए हैं उन्हें भी दूर करेंगे…

पर्यटन वीडियो