Raipur: तालाब को पाटे जाने के विरोध में नागरिकों ने निकाली मशाल रैली, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

Raipur: तालाब को पाटे जाने के विरोध में नागरिकों ने निकाली मशाल रैली, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

रायपुर। Raipur: रावण भाठा सुरक्षा समिति के तत्वावधान में डबरी तालाब ( विपिन बिहारी सूर वार्ड ) को अप्राकृतिक रूप से पाटे जाने के विरोध में मानव श्रृंखला एवं मशाल रैली निकाला गया।

अपने संबोधन में समिति अध्यक्ष समाज चिंतक प्रभात मिश्र ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर ऐतिहासिक दृष्टिकोण से तालाबों का नगर रहा है, जहां कलचुरी कालीन एवं अन्य सामाजिक योगदान से वृहद तालाब बनवाए गए थे।

इसका एक गौरवशाली इतिहास है और इसे संरक्षित करने की आवश्यक्ता पूर्व से अधिक वर्तमान में हो गई है, क्योंकि अब जलवायु परिवर्तन, एवं असमय वर्षा से पृथ्वी का तापमान प्रभावित होने लगा है। इसके परिणाम को फरवरी मास मे अधिक गर्मी से महसूस किया जा सकता है।

पेयजल संकट अलग से गर्मी के दिनों में दिक्कत देगा। इन सभी समस्याओ के समाधान मे तालाब को पर्यावरण को बचाना होगा। अरूण निर्मलकर व ओमेश बिसेन ने भी सभा को संबोधित किया समापन भगतसिंह चौक मे भगतसिंह की मूर्ति मे माल्यार्पण के साथ हुआ इस अवसर पर सोनिया पारा, टिकरापारा, मठपारा से नागरिकगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ रायपुर