Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर ‘कृष्ण कुंज’ का किया लोकार्पण…

Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर ‘कृष्ण कुंज’ का किया लोकार्पण…

रायपुर। Raipur: मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पर्व पर राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज में लगाया कदम्ब का पौधा तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में रोपित किये। 383 पौधे बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए तथा जीवन उपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू , चिरौंजी के पौधे लगाए। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों के कृष्ण कुंज में पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने,  सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा: भगवान श्री कृष्ण ने लोगों को कर्मवादी बनाने का उपदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने जिन बातों का उपदेश दिया, उन्हें स्वयं भी जीया। वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं।कृष्ण कुंज में धर्मिक महत्व के वृक्ष बरगद, पीपल, आंवला, कदम्ब के साथ-साथ औषधि के रूप में उपयोग हर्रा, नीम जैसे कई पेड़ लगाए जाएंगे। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आज ऐसे ही धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व के वृक्षों को सहेजने के लिए, उनसे निकटता बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ में कृष्ण-कुंज योजना की शुरुआत की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज के पास शराब दुकान हटाने कलेक्टर को निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ रायपुर