Raipur: श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मंदिर में विश्व शांति के लिए 9 दिवसीय सिद्ध चक्र मण्डल विधान

Raipur: श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मंदिर में विश्व शांति के लिए 9 दिवसीय सिद्ध चक्र मण्डल विधान

रायपुर। Raipur: आज दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में आज 27 फरवरी फाल्गुनी शुक्ल अष्टमी अष्टान्हिका पर्व के अवसर पर विश्व में सुख- शांति, समृद्धि और आरोग्य के लिए श्री विद्यासागर हाल में श्री सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान का आयोजन किया किया गया है।

श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संजय जैन(नायक) ने बताया की यह विधान 27 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त होगा, जिसमें समस्त दिगम्बर जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले सकते हैं।

श्री सिद्ध चक्र विधान रोज सुबह 7 बजे प्रारम्भ होकर 11 बजे समाप्त होगा। आज विधान के प्रथम दिन सर्वप्रथम तृतीय तीर्थंकर देवाधिदेव श्री 1008 संभव नाथ भगवान् का गर्भ कल्याण महोत्सव भी मनाया गया, जिसमें सुबह 7 बजे श्री जी का अभिषेक, शांति धारा आरती की गई। तदुपरान्त विधान प्रारम्भ किया गया।

आज के विधान मे प्रमुख रूप सें श्री सुरेश मोदी, श्री श्रेयश जैन, बालू (उपाध्यक्ष), श्री संजय जैन सतना, श्री अजित जैन, श्री सुजीत जैन, मनोज जैन, कुमुद जैन, महेंद्र जैन, रवि जैन, कुमारी पलक जैन, अर्हन जैन, विवेक जैन आदि समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ धर्म- संसकृति- परंपरा