Best Performing State Nodal Agency Award 2022: क्रेडा को बेस्ट परफ़ॉर्मिंग स्टेट नोडल एजेंसी अवार्ड, सौर सिंचाई पम्प स्थापित करने में देश अव्वल

Best Performing State Nodal Agency Award 2022: क्रेडा को बेस्ट परफ़ॉर्मिंग स्टेट नोडल एजेंसी अवार्ड, सौर सिंचाई पम्प स्थापित करने में देश अव्वल

रायपुर। Raipur: बीते तीन साल में अनेक उपलब्धियां अपने नाम कर चुके छत्तीसगढ़ के हिस्से फिर एक बार बड़ी उपलब्धि आई है। छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा समेत नवीनीकरणीय ऊर्जा के लिए कार्य करने वाली नोडल एजेंसी क्रेडा (छत्तीसगढ़ स्टेट रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट नोडल एजेंसी के लिए लिए चुना गया है।

खबर सुनिए

इसके अलावा 31 मार्च 2022 तक की अवधि तक छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक सौर सिंचाई पम्प स्थापित करने के लिए अवार्ड के लिए चुना गया है।

यह अवार्ड्स नवीनीकरणीय ऊर्जा श्रेणी 2021-22 के लिये दिए जा रहे हैं। यह दोनों ही अवार्ड एसोसिएशन ऑफ रिन्युएबल एनर्जी एजेंसीज ऑफ स्टेट्स (AREAS) की ओर से दिये जा रहे हैं। अवार्ड्स संस्था के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 27 अगस्त को केरल के कोचीन (कोच्चि) में आयोजित अवार्ड सेरेमनी के दौरान दिए जाएँगे। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप केन्द्रीय राज्य मंत्री नवीन और नवीनीकरणीय ऊर्जा एवं रसायन व उर्वरक विभाग श्री भगवंत खुबा मौजूद रहेंगे।

राज्य डीजल पंप की संख्या सोलर पंप की संख्या

आंध्रप्रदेश 34,045
बिहार 2,813
छत्तीसगढ़ 1,16,533
मध्य प्रदेश 25,047
महाराष्ट्र 17,137
राजस्थान 97,645
उत्तर प्रदेश 35,492

(अखिल भारतीय कृषि इनपुट सर्वेक्षण जून 2022 की स्थिति में राज्यों में सोलर पंपों की संख्या)

राज्य सरकार नवंबर 2016 से डीजल पंप की जगह सोलर पंप लगाने की योजना चला रही है। इसके तहत प्रदेश में अब तक एक लाख 16 हजार 533 सोलर पंप लग चुके हैं। इनमें 61 हजार 970 पंप प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्‍थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत लगे हैं। बाकी राज्य सरकार ने अपने बजट से स्थापित हुए हैं। देशभर में मार्च 2026 तक 20 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के मुताबिक प्रदेश में अब तक एक लाख 39 हजार 839.6 हेक्टेयर भूमि में सोलर पंप से सिंचाई हो रही है। प्रदेश में सबसे अधिक सरगुजा और बस्तर में सोलर पंप लगे हैं। देशभर में जून 2022 तक तीन लाख 84 हजार 577 सोलर पंप ही लग पाए हैं।

क्रेडा के सीईओ आलोक कटियार ने कहा, छत्‍तीसगढ़ के जिन इलाकों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है वहां सोलर पंपर की स्थापना करके हमने किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा है। विगत वर्षो में हमने एक लाख 16 हजार 533 सोलर पंप लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ रायपुर