Raipur : पेड़ से टकराया तेज रफ्तार वाहन मौके पर 5 महिलाओं की मौत, सात की हालत गंभीर

Raipur : पेड़ से टकराया तेज रफ्तार वाहन मौके पर 5 महिलाओं की मौत, सात की हालत गंभीर

रायपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नजदीक आज हुए एक सड़क हादसे में 5 महिलाओं की जान चली गई वहीं इस घटना में 7 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया इनमें से कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन ड्राइवर की लापरवाही की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसी के साथ उसमें सवार पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी लोग अभनपुर से गरियाबंद जा रहे थे। 7 लोगों को गंभीर चोटें आई है। 6 घायलों को रायपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा राजिम के पास राजमार्ग में स्थित ग्राम कोपरा में आज तड़के हुआ। यह स्थल पाण्डुका थाना क्षेत्र में स्थित है। हादसे में मारी गई सभी महिलाएं एक ही परिवार के सदस्य बताई गई है और यह पूरा परिवार वाहन में सवार होकर गरियाबंद के माल गांव जा रहा था। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे के दौरान हुई जोरदार आवाज से आसपास के ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई।

छत्तीसगढ़ रायपुर