रायपुर। Raipur: नवनिर्मित श्री दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल कचना रायपुर मे आज भगवान 1008 श्री मुनिसुव्रत नाथ जी की 51 इंच काले पाषाण प्रतिमा एवं अन्य छोटी प्रतिमाएं विराजमान की गईं। मंदिर के संरक्षक श्री अजित जैन (पारस हैंडलूम ) ने बताया की सभी प्रतिमाओ की प्रतिष्ठा अमरकंटक में परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज की सानिध्य मे चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव मे किया गया है। तदुपरान्त सभी प्रतिमाओं को सड़क मार्ग से लाकर श्री दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैसल, कचना में विराजमान किया गया है।

आज सभी प्रतिमाओं का पूजन अभिषेक शांति धारा आरती की गई।
इस अवसर पर प्रदीप जैन (विश्वपरिवार) नरेन्द्र जैन (गुरुकृपा), शैलेंद्र जैन कुलदीप सिंघई, विपिन जैन, अशोक, अनमोल जैन, विनय जैन (सी. ए), डॉ. अमित जैन, ममता जैन (टीकमगढ़), संजय जैन (नायक), संजय जैन (सतना), सुरेश मोदी, यशवंत जैन, राजीव जैन, राजेश रज्जन जैन, श्रेयश जैन बालू, राजीव जैन, विजय जैन, नविन जैन, बब्बल जैन, प्रणीत जैन, अनिक मोनू जैन, अजय रावका के साथ बड़ी संख्या मे धर्म प्रेमी बंधु, महिलाएं, बच्चे उपस्थित थे।