Padma Award 2022: 125 वर्ष के योग गुरु स्वामी शिवानंद की सरलता और सहजता से अभिभूत हुए लोग, सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी भी हुए नतमस्तक

Padma Award 2022: 125 वर्ष के योग गुरु स्वामी शिवानंद की सरलता और सहजता से अभिभूत हुए लोग, सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी भी हुए नतमस्तक

Padma Award 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले स्वामी शिवानंद को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। 

पद्मश्री अवॉर्ड लेने के लिए वाराणसी के 126 साल के स्वामी शिवानंद नंगे पैर पहुंचे। स्वामी शिवानंद को भारतीय जीवन पद्धति और योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिला है। 126 साल की उम्र में भी स्वामी शिवानंद एकदम स्वस्थ हैं। शिवानंद के पासपोर्ट के मुताबिक उनका जन्म 8 अगस्त 1896 को हुआ है।

पद्म पुरस्कार लेने से पहले स्वामी शिवानंद ने पीएम मोदी को प्रणाम किया। वह उनके सामने नतमस्तक हो गए। पुरस्कार लेने से पहले स्वामी शिवानंद पीएम मोदी को नमस्कार करने घुटनों के बल बैठ गए। शिवानंद का यप भाव देखकर पीएम मोदी भी अपनी कुर्सी से उठकर शिवानंद के सम्मान में झुक गए। 

पीएम मोदी को नमस्कार करने के बाद स्वामी शिवानंद पद्म पुरस्कार सम्मान लेने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी घुटनों पर बैठ गए। स्वामी शिवानंद को ऐसा करते देख राष्ट्रपति कोविंद आगे आए और उन्हें झुककर उठाया। 

स्वामी शिवानंद के जमीन से जुड़े होने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया था। पद्म पुरस्कार पाने वालों में कुल 128 लोग शामिल हैं।

राष्ट्रीय