- भारत के सौ खिलाड़ी अब तक 14 इवेंट्स में ओलिंपिक के लिए क्वॉलीफाई कर चुके हैं।
- इनमें 56 पुरुष और 44 महिलाएं हैं।
- महिला और पुरुष हॉकी के 16-16 खिलाड़ियों के बाद सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ी शूटिंग के लिए क्वॉलीफाई हुए हैं।
- इनमें 8 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। इसके बाद एथलेटिक्स में 14 खिलाड़ी क्वॉलीफाई हुए हैं।
नई दिल्ली। Tokyo Olympic 2021 : जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन ओलंपिक की तैयारी अंतिम दौर में है। इसी के साथ भारत की ओर से ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों खिलाड़ी इन दिनों जमकर मेहनत कर रहे हैं। एथलेटिक में जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह पदक की सबसे बड़ी उम्मीद है। वेटलिफ्टिंग में भारत की मीराबाई चानू पदक की दावेदार भी हैं। इस बार देश के 15 निशानेबाजों की टीम ओलिंपिक में जा रही है।
ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा निशानेबाजी दल होगा। इस बार भी इसमें पदक की उम्मीदें हैं। कुश्ती में भी 8 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल ओलिंपिक में जा रहा है। इनमें बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और दीपक पूनिया से पदक की उम्मीद की जा रही है।
मुक्केबाजी में अमित पंघाल, विकास यादव, मनीष कौशिक, आशीष कुमार, सतीश कुमार, मैरीकॉम, सिमरनजीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और पूजा रानी पदक ला सकते हैं। शूटिंग, रेसलिंग और बॉक्सिंग में जहां भारत को एक से ज्यादा मेडल की उम्मीद है वहीं, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और हॉकी में भी मेडल मिलने की उम्मीद है।
एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन में पीवी सिंधु से पदक की आशा है। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी कोरोना की चुनौतियों के बावजूद ओलिंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।