रायपुर। Meteorology update : राजनांदगांव की जिले के खैरागढ़ में दोपहर के वक्त अचानक घने बादल घिर आए और फिर जमकर बारिश हुई करीब 25 मिनट तक लगातार बारिश होती रही और इस बीच बड़े-बड़े ओले भी आसमान से गिरे। राज्य के कई इलाकों में इसी तरह अचानक मौसम में बदलाव आया है। कल रात भी राज्य के कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक चक्रवाती घेरे और द्रोणीकाओं के एक साथ सक्रिय होने की वजह से राज्य में मौसम का मिजाज बदला है। अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
https://www.instagram.com/p/COQO9vQBKwR/?igshid=6um68z6kdx58
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणीका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रवाती घेरा उत्तर मध्य मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर मध्य मध्यप्रदेश से पश्चिम बंगाल तक झारखंड होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर मध्य मध्यप्रदेश से मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसी की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है।
कल 8 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड चलने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
