Lunar Eclipse: आज सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए खास बातें…

Lunar Eclipse: आज सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए खास बातें…

Lunar Eclipse: खगोलीय दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत खास होने वाला है। आज दोपहर सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। दुनिया भर में खगोल वैज्ञानिक और खगोलीय घटना में रुचि रखने वाले इस घटना पर नजर रखे हुए हैं।

शास्त्रों में चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक रूप से भी विशेष महत्व है। नासा के वैज्ञानिकों और खगोलविदों का कहना है कि सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्ष 2001 से वर्ष 2021 के बीच पहली बार इस तरह की घटना घटित होगी।

चंद्रग्रहण दोपहर 1:30 बजे के बाद चरम पर होगा, जब पृथ्वी सूर्य की किरणों से पूर्णिमा का 97 प्रतिशत भाग छिप जाएगा। इस शानदार खगोलीय घटना के दौरान, चंद्रमा लाल रंग का हो जाएगा। यह भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

इस समय लगेगा ग्रहण
गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा।


चंद्र ग्रहण केवल उन्हीं जगहों पर दिखाई देगा जहां चंद्रमा क्षितिज से ऊपर होता है। असम और अरुणाचल प्रदेश सहित भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लोग इस खगोलीय घटना को देख सकते हैं। इसे उत्तरी अमेरिका के लोग बेहतर तरीके से देख सकेंगे। अमेरिका के सभी 50 राज्य और मेक्सिको में लोग इसे देख सकेंगे। यह ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी दिखाई देगा। इस दौरान पृथ्वी पूरे चंद्रमा को सूरज की किरणों से ढक देगी। इसके पहले 26 मई को चंद्रग्रहण लगा था। चंद्रग्रहण के दीदार को लेकर देश की कई नक्षत्रशालाओं में बड़ी तैयारियां की गई हैं।

इस साल दो चंद्रग्रहण पड़ने हैं। इसमें से एक चंद्रग्रहण बीते 26 मई को लग चुका है। अब इस महीने साल का यह दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। इस वर्ष में कुल मिलाकर कुल चार ग्रहण पड़ने हैं। इनमें दो चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण शामिल हैं। साल का आखिरी सूर्यग्रहण अगले महीने चार दिसंबर को पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय विशेष आलेख