कोंडागांव / नारायणपुर : Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आज दो नक्सल घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र की है जहां घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने केशकाल पुलिस के जवानों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां फायरिंग में पुलिस जवानों की टीम को तो नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जवाबी कार्रवाई में 2 नक्सली मारे गए। वहीं दूसरी घटना नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र की है जहां सर्चिंग पर निकली डीआरजी की टीम ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार बरामद किए हैं।
केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस टीम रूटीन सर्चिंग के लिए कुएमारी क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की टीम पर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी फायरिंग कि जिसमें एक महिला सहित दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल से जवानों ने एक ऑटोमैटिक SLR रायफल, 1 नग 303, 3 नग 12 बोर रायफल और 5 रायफल बरामद किया है।
दूसरी घटना में अबूझमाड़ के जंगालपुट्टी के जंगलों में जिला पुलिस बल और DRG जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में जवानों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह नक्सली यहां जवानों को निशाना बनाने के लिए रिमोट कंट्रोल बम लगाने की फिराक में थे। गिरफ्तार नक्सलियों में एक पांच लाख रुपए का इनामी है। मौके से नक्सल साहित्य, 3 नग भरमार बंदूक और डेटोनेटर रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया गया है।
I just like the helpful info you supply to your articles.
I will bookmark your blog and check again right here frequently.
I am relatively sure I
will learn many new stuff proper here!
Good luck for the next!
Thank you for connecting us!