वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, भाजपा में  हुए शामिल

वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। #JitinPrasad : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, जितिन प्रसाद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अभी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं। कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद बुधवार को उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी में शामिल हो गए। जितिन के इस कदम को 2022 में राज्य के चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक मजबूत स्टंट के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय