Innovation: कमाल का देसी जुगाड़, साधारण साइकिल को बना दी इलेक्ट्रिक व्हीकल, सरदार जी के इस आविष्कार के आनंद महिंद्रा भी हुए कायल

Innovation: कमाल का देसी जुगाड़, साधारण साइकिल को बना दी इलेक्ट्रिक व्हीकल, सरदार जी के इस आविष्कार के आनंद महिंद्रा भी हुए कायल

Innovation: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हर कोई इसके विकल्प की तलाश में लगा हुआ है। इसी दौर में बैटरी चलित वाहनों का प्रचलन तेजी के साथ बढ़ रहा है, लेकिन बैटरी महंगी होने की वजह से निर्मित वाहनों की कीमत भी अधिक होती है।

ऐसे में एक नवोन्मेषी युवा ने एक ऐसी तकनीक खोजी है जो साधारण सी साइकिल को देसी जुगाड़ के साथ इलेक्ट्रिक साइकिल में तब्दील कर देती है। गुरु सौरभ सिंह ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो साधारण साइकिल में पेडल के ऊपर फिट किया जाता है और इसके बाद यह साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल देता है।

गुरु सौरभ सिंह के इस शानदार आविष्कार की आनंद महिंद्रा ने भी जमकर तारीफ की है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने गुरु सौरभ के प्रोजेक्ट पर आर्थिक भागीदारी की भी बात कही है।

गुरु सौरभ सिंह ने ध्रुव इलेक्ट्रिक नाम की एक कंपनी स्थापित की है और इसी के अंतर्गत वह यह डिवाइस बनाते हैं। इस डिवाइस को लगाए जाने के बाद एक साधारण साइकिल अधिकतम 40 किलोमीटर तक बिना चार्ज किए चलाई जा सकती है। इसके अलावा साइकिल को 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा सकता है। यह डिवाइस साइकिल के साथ कुल 170 किलोग्राम वजन को आसानी से रफ्तार दे सकता है। डिवाइस को मात्र 40 मिनट में फुल चार्ज भी किया जा सकता है। इस डिवाइस के साथ साइकिल में मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकता है।

गुरु सौरव सिंह और उनकी डिवाइस से जुड़ा एक वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है और इस आविष्कार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे अपनी तरह का दुनिया का अनोखा डिवाइस बताया है।

सोशल मीडिया स्टार्टअप