ICC women’s World Cup cricket 2022: महिला विश्व कप क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

ICC women’s World Cup cricket 2022: महिला विश्व कप क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

ICC women’s World Cup cricket 2022: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्‍वकप- 2022 न्‍यूजीलैंड में शुरू हो गया है। पहले दिन खेले गए मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने इंग्‍लैंड को और दक्षिण अफ्रीका ने बांग्‍लादेश को पराजित किया। भारतीय महिला टीम आज पाकिस्‍तान के साथ मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इस विश्‍व कप का आयोजन पिछले वर्ष होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्‍थगि‍त कर दिया गया था।

न्‍यूजीलैंड के मांगानुआई में महिला क्रिकेट विश्वकप में आज भारत अपने अभियान की शुरूआत करेगा। भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा। भारतीय समय अनुसार मैच सुबह छह बजकर तीस मिनट से खेला जाएगा।


प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। भारत के अलावा पाकिस्‍तान, ऑस्‍ट्रेलिया, बंगलादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्‍यूजीलैंड, इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज की टीम शामिल हैं।

राउंड रॉबिन प्रारूप में होने वाली प्रतियोगिता में लीग चरण के बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

अंतरराष्ट्रीय खेल