Earthquake in Japan: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, रिएक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई तीव्रता, सुनामी का भी अलर्ट जारी

Earthquake in Japan: जापान में भूकंप के जोरदार झटके, रिएक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई तीव्रता, सुनामी का भी अलर्ट जारी

Earthquake in Japan: जापान में बुधवार को भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मध्य जापान में था।

बताया गया है कि इससे फुकुशिमा शहर व पूर्वोत्तर तट के आसपास के इलाकों में बहुत तेज झटकों के साथ ही गर्जना महसूस की गई। हालांकि जापान में भूकंप आना बहुत आम बात है, लेकिन इस तीव्रता का भूकंप बहुत ही विनाशकारी हो सकता है। इसी के साथ जापान में अब सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Source photo USGS

सुनामी की चेतावनी
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप फुकुशिमा क्षेत्र के तट पर 60 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था और स्थानीय समयानुसार रात 11:36 बजे इसके तुरंत बाद पूर्वोत्तर तट के कुछ हिस्सों के लिए एक मीटर की सुनामी लहरों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले 22 जनवरी को जापान के दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

20 लाख घरों में बिजली गुल
फुकुशिमा शहर में ही जापान का परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है। भूकंप से इस संयंत्र में किसी प्रकार के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जान माल की किसी क्षति के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है।

इस वजह से जापान में आते हैं भूकंप
जापान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर (Right of Fire) पर स्थित है। यह तीव्र भूकंपीय गतिविधि का एक आर्क है, जो दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैला हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय