बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक का कोरोना संक्रमण से निधन

बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक का कोरोना संक्रमण से निधन

रायपुर। Chhattisgarh : बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता स्व. महेंद्र कर्मा के बड़े बेटे और कांग्रेस नेता दीपक कर्मा Deepak karma का कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वे 44 साल के थे और अपने पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़ गए। बुधवार की देर रात रायपुर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोनावायरस का शिकार होने के बाद उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत और ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए रायपुर लाया गया था। उनके निधन की खबर से प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक की मां देवती कर्मा दंतेवाड़ा से कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं। दीपक के छोटे भाई छबिंद कर्मा जिला प्रशासन में बतौर डिप्टी कलेक्टर कार्यरत हैं।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहीद कांग्रेस और भाजपा के तमाम नेताओं ने दीप दीपक के असमय निधन पर शोक जताया है और अपनी श्रद्धांजलि दी है। सीएम भूपेश ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट मे लिखा- आज कोरोना ने कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है। यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है। वे बस्तर टाईगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के पुत्र थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें। ओम शांति।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ इन शब्दों में दीपक को अपनी श्रद्धांजलि दी.

दीपक कर्मा दंतेवाड़ा नगर पालिका के लगातार 3 बार अध्यक्ष रहे हैं। साल 2013 में वे प्रदेश कांग्रेस महासचिव बने थे। तीन बार लगातार दंतेवाड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन इसमें सफल नहीं रहे।

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा