रायपुर/ पटना। YAAS : चक्रवाती तूफान यास YAAS झारखंड के पठारी इलाके छोटा नागपुर पहुँचकर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस समय ये धीरे धीरे उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है और बाद में कमजोर होकर हवा के निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। तूफान के असर से राज्य के अधिकतर 21 जिलों में रुक रुक कर वर्षा हो रही है। राज्य के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
सरायकेला खरसावां जिले में खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा रहा है जिससे सरायकेला खरसावां जिले का राजनगर तथा शेष जिले से पूरी तरह कट चुका है। पूर्वी सिंहभूम जिले में नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन लगातार नदी के तट किनारे रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन के आश्रय सदन में तुरंत स्थानांतरित करने के लिए घोषणाएं कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी आश्रय गृहों में स्थानांतरित लोगों के लिए बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है। चक्रवाती आज कल देर रात झारखंड में प्रवेश कर गया था। राज्य आपदा प्रबंधन प्रधान स्थानीय जिला प्रशासन नगर निगम और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित जिलों में कई जगहों पर बिजली गुल होने से सड़क जाम हटाने और जल जमाव को दूर करने के लिए काम कर रही हैं। मौसम विभाग ने चक्रवात के पलामू गढ़वा और लातेहार जिलों की ओर बढने के साथ गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। शिल्पी आकाशवाणी समाचार रांची। तूफान के बिहार पहुंचने के साथ ही वहां भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है और इसके मद्देनजर आपदा एवं बचाव प्रबंधन की तैयारियां की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में झारखंड के सीमावर्ती जिले सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर में पिछले 2 दिनों से लगातार वर्षा हो रही है।अंबिकापुर शहर में कल रात से लगातार बारिश हो रही थी।फिलहाल उत्तर छत्तीसगढ़ में चक्रवात के असर से बारिश का माहौल बना हुआ है।