हिमंता बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल ने लिया फैसला

हिमंता बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल ने लिया फैसला

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद अब भाजपा राज्य में फिर से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। कई दिनों तक मंथन के बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। हिमंता बिस्वा सरमा असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। असम भाजपा विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को ही राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बता दें कि दिल्ली में हुई बैठक के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि असम की कमान हिमंता बिस्वा सरमा को सौंपी जा सकती है तो वहीं सोनोवाल को वापस दिल्ली बुलाया जा सकता है।

असम में बीते 7 दिनों से नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा नेतृत्व में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। इसका हल निकालने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हिमंता बिस्वा सरमा, को दिल्ली बुलाकर उनसे व्यापक चर्चा की है।भाजपा नीत गठबंधन ने जीत हासिल की थी। बता दें कि राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से बीजेपी नीत गठबंधन ने 75 सीटों पर जीत हासिल की और स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर लगभग तीन घंटे तक यह चर्चा चली। इस बातचीत के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष भी मौजूद वहां रहे। हिमंता इससे पहले कांग्रेस पार्टी में थे और साल 2015 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था।

राष्ट्रीय