रायपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। कुल 29 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी किए। नए आदेश के अनुसार रायपुर के कलेक्टर एस भारती दासन का तबादला मुख्यमंत्री सचिवालय में किया गया है। वहां उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह पर IAS सौरभ कुमार रायपुर के नए कलेक्टर होंगे। भारती दासन को जनसंपर्क विभाग में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है।
IAS जितेंद्र कुमार शुक्ला जांजगीर जिले के नए कलेक्टर होंगे।वहीं डॉ कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया है। राजधानी रायपुर में IFS अधिकारी का भी तबादला किया गया है। आशीष कुमार भट्ट को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
पूरी सूची देखें
राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला
रेणुका श्रीवास्तव, CEO जिला पंचायत बालोद
अशुतोष पांडेय, उप सचिव श्रम विभाग, मंत्रालय
लोकेश कुमार, CEO जिला पंचायत राजनांदगांव
संदीप अग्रवाल, CEO जिला पंचायत गरियाबंद