Barbados: दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बना बारबाडोस

Barbados: दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बना बारबाडोस

Barbados: ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 साल बाद बारबाडोस दुनिया का सबसे नया गणराज्य बन गया है। कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र बारबाडोस ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को राज्य के प्रमुख के पद से हटा दिया है। इसी के साथ डेम सैंड्रा प्रुनेला मेसन बारबाडोस की प्रथम राष्ट्रपति बनाई गई हैं। मेसन को अक्टूबर 2021 में बारबाडोस कि संसद के दोनों सदनों में देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। उनके नाम की घोषणा हाउस ऑफ असेंबली के स्पीकर आर्थर होल्डर ने की।

54वां कॉमनवेल्थ देश
बारबाडोस 54 कॉमनवेल्थ देशों में शामिल है। अब यहां ब्रिटेन की महारानी का शासन समाप्त हो चुका है। 2018 से अब तक ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के प्रतिनिधि के तौर पर गवर्नर जनरल रहीं सांद्रा मेसन की जगह अब मिया अमोर मोटली प्रधानमंत्री चुनी गईं हैं। देश का अपना राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान लागू किया गया है।

बारबाडोस की आबादी करीब 2 लाख 85 हजार है। यहां करीब 200 साल तक गुलाम प्रथा रही। बारबाडोस से पहले गुयाना (1970) और त्रिनिडेड और टोबैगो (1976) ब्रिटिश गुलामी से मुक्त हुए थे। दो साल बाद 1978 में डोमिनिका भी रिपब्लिक बना।

भौगोलिक स्थिति और पड़ोसी देश

अटलांटिक महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियाई द्वीप पर स्थित इस देश को अंग्रेजों ने अफ्रीका और भारत से गन्ना उत्पादन के लिए लाए गए गुलामों की मदद से आबाद किया गया था। महज 430 वर्ग किमी में फैले इस द्वीप के आस-पास के देशों में पश्चिम में सेंट विंसेंट व द ग्रेनाजिनस और सेंट लुसिया और दक्षिण में त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं। इस देश में बड़ी संख्या में हिंदू आबादी निवास करती है। यहां वर्षों पहले भारत से ले जाए गए मजदूरों के परिवार आबाद हैं और वही आज नए बारबाडोस का निर्माण कर रहे हैं। उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले इस देश में प्रशांत महासागर में चलने वाली हवाएं वातावरण को शीतल बनाए रखती हैं।

सामाजिक और राजनीतिक सुधारों की धीमी शुरुआत के बावजूद आज मानव विकास सूची में यह देश बेहतर स्थान रखता है। बारबाडियन डॉलर यहां की आधिकारिक मुद्रा है। ईस्टर्न कैरीबियन समय मंडल में स्थित यह देश मानव विकास सूचकांक में 58वें नंबर पर है।

मेसन कौन हैं?
2018 से मेसन बारबाडोस की गवर्नर जनरल रही हैं। मेसन ने अपनी न्यायिक शिक्षा लंदन से पूरी की। उन्होंने कनाडा में न्यायिक फैलोशिप भी पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1978 तक बैंकिंग क्षेत्र में काम किया। फिर उन्होंने बारबाडोस में किशोर और परिवार न्यायालय के मजिस्ट्रेट के रूप में काम करना शुरू किया। वह 2018 में बारबाडोस सुप्रीम कोर्ट की अपील न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला बनीं। 2014 में, वह राष्ट्रमंडल सचिवालय मध्यस्थ न्यायाधिकरण (CSAT) की सदस्य बनने वाली पहली बारबाडियन बनीं।

अंतरराष्ट्रीय