Assembly Election Results 2022: उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सत्‍ता बरकरार, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्‍ता से बेदखल किया

Assembly Election Results 2022: उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सत्‍ता बरकरार, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सत्‍ता से बेदखल किया

Assembly Election Results 2022: उत्‍तर प्रदेश चुनाव में परिणामों और रुझानों की ताजा स्थिति इस प्रकार है- भारतीय जनता पार्टी ने एक सौ 78 सीटें जीतीं और 78 पर आगे है। समाजवादी पार्टी ने 59 सीटें जीतीं और 51 पर आगे है। कांग्रेस ने दो सीट जीती हैं। बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे है और अन्‍य ने 20 सीटें जीतीं और 14 पर आगे हैं।

उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में से ज्‍यादातर के परिणाम मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीट जीत ली हैं और चार पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 17 सीटें जीत ली है और एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। बहुजन समाज पार्टी दो सीट जीत पर विजयी हुई है। दो सीट निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीती।

गोवा विधानसभा की सभी चालीस सीटों को परिणाम मिल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 11 सीटों पर विजय प्राप्‍त की है। आम आदमी पार्टी ने दो सीट जीती है। महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने दो सीट पर जीती है। निर्दलीय तीन सीट पर विजयी हुए है। और अन्‍य दल ने दो सीट जीत ली हैं।

मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटों में से ज्‍यादातर परिणाम आ चुके हैं–भारतीय जनता पार्टी ने 28 सीट जीत ली है और चार सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने पांच सीट जीती हैं। एनपीईपी ने छह सीट जीती हैं और एक सीट पर आगे है। नागा पीपुल्‍स फ्रंट ने पांच सीटें जीत ली हैं। निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने तीन सीट जीती हैं और अन्‍य दलों ने 8 सीटें जीती हैं।

पंजाब में विधानसभा की सभी 117 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। कांग्रेस को 18 सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल तीन और भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें मिली हैं। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत सिंह मान धुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जीत का श्रेय पार्टी के विकास मॉडल को दिया है।

राष्ट्रीय